रक्षित केन्द्र परिसर में स्पंदन का आयोजन: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तीन आरक्षक हुये सम्मानित एवं महत्वपूर्ण कार्य

महासमुंद 26 नवंबर (वेदांत समाचार) पुलिस लाईन में स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत परेड निरीक्षण में जवानों के बीच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रत्येक जवानों की समस्या सुनकर निराकरण किया। साथ ही प्रत्येक सप्ताह महासमुंद पुलिस की उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को उचित ईनाम/प्रशस्ति पत्र देने की एक नई पहल की शुरूआत की जिसमें इस सप्ताह थाना सिंघोड़ा के आरक्षक शोभा राम वर्मा, मनोहर साहू, यशवंत ठाकुर को अप0क्र0 104/21 में उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बाद जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) की चिटफण्ड के संबंध में व उनके साप्ताहिक कार्यो की समीक्षा की गई।

रक्षित निरीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया व जिले के पुलिस लाईन में संचालित पदोन्नति प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। स्पंदन कार्यक्रम में अति0पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू, अनु0अधिकारी(पु) सुश्री कल्पना वर्मा, विकास पाटेल, विनोद मिंज, श्री कपिल चन्द्रा, राजेश देवांगन, ए.एस. त्रिपाठी एवं रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर जिला महासमुंद व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भाग लिये।