छत्तीसगढ़ : महिला कर्मचारी से मैनेजर ने किया रेप, पहले मीटिंग के बहाने बुलाया होटल में और फिर…

दुर्ग। जिले से महिला कर्मचारी से मैनेजर ने रेप की घटना की खबर सामने आई है। मैनेजर ने महिला कर्मचारी को पहले मीटिंग के बहाने होटल में बुलाया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । महिला सहकर्मी जब होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसका वेतन को बढ़ाने का लालच दिया। आरोप है कि उसके बाद मैनेजर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मैनेजर ने कई बार महिला को धमकी देकर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उसकी बात मानने से मना किया तो आरोपी ने उसे दफ्तर में बदनाम करने की कोशिश की। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

सुपेला टीआई ने बताया कि आरोपी कौशल भारती गुरुनानक नगर भिलाई में रहता है। वह मौर्या टॉकीज चौराहा के पास स्थित एक कंपनी में मैनेजर है। उसकी संस्था अलग-अलग बैंकों से टाई अप करके जरूरतमंद को पर्सनल लोन दिलाने का काम करती है। आरोपी ने साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को 27 अक्टूबर को क्लाइंट से मीटिंग होने की बात कहकर होटल में बुलाया।