Vedant Samachar

शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्के से पूरा किया शतक, वेस्टइंडीज के लिए किया बड़ा काम, धोनी ने दी थी बड़ी सलाह

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,19नवंबर : शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपना शतक छक्के से पूरा किया होप ने 66 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. होप के शतक की सबसे खास बात ये रही कि उसकी स्क्रिप्ट उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल हालातों में लिखी. ये उनके वनडे करियर का 19वां शतक है. शे होप की कप्तानी पारी का ही असर रहा कि वेस्टइंडीज की टीम 34 ओवर में 247 रन बनाने में कामयाब रही.

शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार किया ये कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 40 रन के अंदर ही उसके 2 विकेट गिर गए और फिर 86 रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम यानी टॉप के 5 विकेट पवेलियन लौट गए. दूसरे छोर पर खड़े शे होप अपनी टीम को मुश्किलों से जूझते हुए देखा तो पिच पर ही खूंटा गाड़ दिया. उसके बाद उन्होंने ना सिर्फ कप्तानी पारी खेली बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक भी जड़ दिया.

Share This Article