[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

NZ vs WI, 2nd ODI, LIVE Updates: शे होप से बंधी वेस्टइंडीज की उम्मीद, आधी टीम के आउट होने के बाद इतना हुआ स्कोर

NZ vs WI, 2nd ODI, LIVE Updates: शे होप से बंधी वेस्टइंडीज की उम्मीद, आधी टीम के आउट होने के बाद इतना हुआ स्कोर

LIVE Cricket Score & Updates

New Zealand vs West Indies LIVE: इतने रन पर आधी टीम आउट
वेस्टइंडीज की आधी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 86 रन पर ही आउट हो गई. मतलब उसके टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका.

New Zealand vs West Indies LIVE: होप ने 6000 रन किए पूरे
वेस्टइंडीज के शे होप ने वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में डिकॉक की बराबरी कर ली है. दोनों खिलाड़ियों ने ये कीर्तिमान अपनी 142वीं वनडे पारी में हासिल किया है. 34 ओवर के मैच में वेस्टइंडीज को 3 झटके 62 रन पर ही लग चुके हैं.

New Zealand vs West Indies LIVE: ओपनिंग जोड़ी टूटी
वेस्टइंडीज की नई ओपनिंग जोड़ी स्कोर बोर्ड में सिर्फ 15 रन ही जोड़ सकी. काइल जैमीसन ने कैंपबेल को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा, जो कि 4 रन बनाकर आउट हुए.

New Zealand vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
नेपियर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की पहले बैटिंग है. कैरेबियाई टीम के लिए कैंपबेल और अगस्ते ने ओपनिंग की कमान संभाली है.

New Zealand vs West Indies LIVE: एक गेंदबाज डालेगा कितने ओवर?
34 ओवर का मैच हो जाने के बाद दूसरे वनडे में 4 गेंदबाज 7-7 ओवर डाल सकते हैं. वहीं एक गेंदबाज 6 ओवर डाल पाएगा.

New Zealand vs West Indies LIVE: दूसरे वनडे के ओवर में कटौती
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में 16 ओवर की कटौती की गई है. ये मैच 34 ओवर का ही होगा. मैच बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ है, जिसके चलते ओवर कम किए गए हैं.

New Zealand vs West Indies LIVE Updates, 2nd ODI at Napier: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच नेपियर में खेला जा रहा है. ये मुकाबला पूरे 50 ओवर का नहीं बल्कि 34 ओवर का है. बारिश के चलते देरी से शुरू होने की वजह से मुकाबले में ओवर की कटौती की गई है. वेस्टइंडीज को सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दूसरा वनडे जीतना करो या मरो का सवाल बन गया है.

दूसरा वनडे जीतते ही न्यूजीलैंड जीत लेगी सीरीज
न्यूजीलैंड ने इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेला पहला वनडे रोमांचक तरीके से जीता था. अब अगर वो नेपियर में दूसरा वनडे भी जीत लेते हैं तो 3 वनडे की सीरीज पर उनका कब्जा हो जाएगा, जो कि घरेलू जमीन पर उनकी लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीत होगी. घर में वनडे सीरीज ना गंवाने का सिलसिला न्यूजीलैंड का साल 2019 से चला आ रहा है.

7-7 ओवर डालेंगे 4 गेंदबाज
ओवर में कटौती किए जाने के बाद दूसरे वनडे में अब 4 गेंदबाज 7-7 ओवर डालते नजर आएंगे. वहीं एक गेंदबाज 6 ओवर डाल सकता है.

प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बदलाव
मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 4 बदलाव प्लेइंग इलेवन में हुए हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 3 किए हैं. वहीं वेस्टइंडीज ने 1 बदलाव ओपनिंग ऑर्डर में किया है. उसने अथांजे की जगह अगस्ते को खिलाया है.

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar