Vedant Samachar

भाटापारा पुलिस के आरक्षक रविशंकर ध्रुव का इलाज के दौरान निधन, पुलिस विभाग में शोक…

Vedant Samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार/भाटापारा,17नवंबर (वेदांत समाचार) । थाना भाटापारा शहर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 339 रविशंकर ध्रुव का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। उनके अचानक देहांत की खबर से पूरे जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक रविशंकर ध्रुव बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वे जीवन की लड़ाई हार गए। उनकी सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

जिला पुलिस बल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आरक्षक रविशंकर ध्रुव एक समर्पित और अनुशासित पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन हमेशा निष्ठा के साथ किया। उनके जाने से पुलिस परिवार ने एक जिम्मेदार और मेहनती साथी को खो दिया है।

संपूर्ण पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article