शिक्षिका श्रीमती संगीता प्रसाद को महात्मा ज्योतिबाफुले शिक्षक रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

सक्ती, 30 सितम्बर (वेदांत समाचार)। सतनाम के फुहारा लोक कला साहित्य सृजन अकादमी जैजैपुर जिला सक्ती द्वारा सद्भावना भवन जैजैपुर के सभागार में राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2024 का आयोजन कर 21 अलग अलग विधाओ से उत्कृष्ट व्यक्तित्व का सम्मान किया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू उपस्थित रहे.


राज्य अलंकरण सम्मान समारोह २०२४ की कड़ी में जैजैपुर निवासी इंजी.संतोष प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता प्रसाद (शिक्षिका) को महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षक रत्न अवार्ड, प्रशस्ति पत्र,शॉल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.


उक्त राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2024 के प्रमुख आयोजक एवं प्रांताध्यक्ष (सतनाम के फुहारा लोक कला साहित्य सृजन अकादमी) डॉ.हरगोविंद कोशले एवं सूश्री सुशीला सिन्हा (समाज सेविका) का प्रमुख योगदान रहा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री सम्मानित राधेश्याम बारले,डॉ.मंगत रविन्द्र(वरिष्ठ साहित्यकार),डॉ.क्षमा पाटले(अंतराष्ट्रीय साहित्यकार) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.