बुजुर्ग को चाकू मर भाग निकले नाबालिक,पकडे जाने पर कहा-बस ऐसे ही मारा..

कवर्धा 24 नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार देर शाम दो लड़कों ने एक बुजुर्ग को चाकू मार दिया। इसके बाद भाग निकले। स्थानीय लोगों ने देखा तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बस ऐसे ही चाकू मार दिया।

जानकारी के मुताबिक, मल्हापारा निवासी ध्रुव निषाद (52) मछली बेचने का काम करता है। वह मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे नवीन बाजार से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दरीपारा जिम के पास 2 लड़कों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद तलवार जैसे धारदार चाकू से पीठ पर वार कर दिया। हमला होते ही ध्रुव सड़क पर गिर पड़ा तो लड़के वहां से भाग निकले।

हमले के बाद सड़क पर हंगामा करते लोग।

हमले के बाद सड़क पर हंगामा करते लोग।

बुजुर्ग पर हमले से भड़के लोग, सड़क पर किया हंगामा
बुजुर्ग पर हमले के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते ही बुजुर्ग पर हमला कर दिया।