रायगढ़,14नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मंे करंट तार की चपेट में आने से कृषि विस्तार अधिकारी (आरईओ) की मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी। जहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लैलूंगा ग्राम खम्हार का रहने वाला लाल कुमार साहू 40 गुडुबाहाल बहमा ने में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था।
जहां 12 अक्टूबर की रात को चाचा के बेटे आलोक साहू के साथ वह अपने खेत रखवाली के लिए गया था। तभी लाल कुमार करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला था कि जंगली सुअरो के शिकार के लिए कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से करंट तार बिछाया गया था।

पुलिस ने जांच करते हुए दो संदिग्ध खम्हार निवासी जोसेफ मिंज 40 साल और सोनू एक्का 26 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
जहां दोनों आरोपियों ने करंट तार लगाना स्वीकार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।



