[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का आज 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस थीं। आखिरी बार वो आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। इसके अलावा वो साल 2023 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह में शाहिद की दादी का किरदार निभा चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कामिनी कौशल के परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है।

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं कामिनी कौशल

कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था।

बोटनी के जनक थे कामिनी कौशल के पिता

16 जनवरी1927 को कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में हुआ था। उनके पिता प्रो. शिव राम कश्यप पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर में बोटनी के प्रोफेसर थे। उन्हें भारत में काई विज्ञान (ब्रायोलॉजी) का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने पौधों की छह नई प्रजातियों की खोज की थी। कामिनी दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। सात साल की उम्र में कामिनी के पिता का निधन हो गया था।

कम उम्र में ही कामिनी कौशल ने आकाशवाणी के लिए प्रोग्राम करना शुरू कर दिया था, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपए तनख्वाह मिलती थी। इसी के साथ कामिनी ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) किया। इसी दौरान 1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में काम करने का ऑफर दिया, और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।

फिल्म नीचा नगर, कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली और कांस अवॉर्ड हासिल करने वाली भारत की पहली फिल्म है।

फिल्म नीचा नगर, कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली और कांस अवॉर्ड हासिल करने वाली भारत की पहली फिल्म है।

कामिनी कौशल ने अपने 7 दशक के फिल्मी करियर में दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने बढ़ती उम्र के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी, लागा चुनरी में दाग, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह और लाल सिंह चड्ढा में भी काम किया है।

[metaslider id="133"]