हसदेव नदी के तट पर सैकड़ो दीप दान का किया गया आयोजन

कोरबा, 20 नवम्बर (वेदांत समाचार)। भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहात्म्य है। कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है।कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि आज 19 नवंबर दिन शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. आज दीपदान और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है.कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सर्वार्थसिद्ध महायोग बना है.

इसी धार्मिक उत्साह के उपलक्ष्य मे परशुराम सेना कोरबा द्वारा माँ सर्वमंगला देवी मंदिर, कोरबा के प्रांगण पर स्थित हसदेव नदी के तट पर सैकड़ो ज्योतिरमय दीपो के दान का आयोजन रखा गया। दीप दान कार्यक्रम के पश्यात् प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम मे कोरबा नगर के विभिन्न विप्र इकाइयों से के डी दीवान, डॉ एन के त्रिपाठी,रविंद्र दुबे,राजेश दुबे, सुरेंद्र दीवान,दिनेश पांडेय, विजय दुबे ब्रजेश शर्मा, दिग्विजय शुक्ल, नागेश गौरहा,अंजलि शर्मा,भावना दुबे, माधुरी त्रिपाठी,उषा पांडे, रमेश दुबे सहित अनेको महिला और पुरुष सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।