शोक समाचार : कुमुदिनी देवी का निधन, पुटपुरा गांव में शोक की लहर

जांजगीर-चांपा 19 नवम्बर (वेदांत समाचार)। पुटपुरा गांव के मालगुजार रहे स्वर्गीय श्री बाबूलाल तिवारी की बड़ी बहू श्रीमती कुमुदिनी देवी तिवारी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें बड़े बेटे नवदीप तिवारी ने मुखाग्नि दी। वे लंबोदर प्रसाद तिवारी की पत्नी थीं और राकेश तिवारी, नवनीत तिवारी की मां थीं। उनके आकस्मिक निधन से पुटपुरा वासियों में शोक की लहर हैं।

कुमुदिनी देवी काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। उनका अंतिम संस्कार उनके नैया तालाब में किया गया। जहां पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

कुमुदिनी देवी को याद करते हुए साकेत तिवारी, अंकुर तिवारी ने कहा कि इस फानी दुनिया से बड़ी मां का जाना बेहद दुखदायी है। हमारे परिवार के लिए यह एक निजी क्षति है।

इस अवसर पर जवाहरलाल तिवारी, इंदू शेखर तिवारी, प्रताप तिवारी, योगेश तिवारी, विजय तिवारी, राजेश तिवारी, संजय तिवारी, शाश्वत तिवारी, प्रियांश शर्मा, कान्हा तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।