आपदा प्रभावितों के लिए 9 लाख की सहायता राशि जारी…

राजनांदगांव19 नवंबर (वेदांत समाचार)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 9 लाख 3 हजार 900 रूपए जारी किया है। डोंगरगढ़ तहसील को कुंआ में एक व्यक्ति के डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से 24 मकान आंशिक क्षति होने पर 76 हजार 800 रूपए, अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से पशुकोठा क्षति होने पर 1 हजार 500 रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है। इसी तरह राजनांदगांव तहसील को अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से 8 मकान आंशिक क्षति होने पर 25 हजार 600 रूपए एवं आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है।