MI vs LSG मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा? मुंबई इडियंस ने लिया ये बड़ा फैसला – vedantsamachar.in

MI vs LSG मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा? मुंबई इडियंस ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली, 04 मई : IPL 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबर है कि रोहित शर्मा के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने और ना खेलने को लेकर फैसला मुंबई इंडियंस ने उन्हीं पर छोड़ा है. मतलब अब ये रोहित शर्मा को फैसला करना है कि वो क्या करेंगे?

हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर चल रहे रोहित करेंगे वापसी?
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से लगातार बाहर चल रहे हैं. लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने की संभावना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित का एक फिटनेस टेस्ट होगा. अगर वो उस टेस्ट में पास हुए तो उनके खेलने की उम्मीद की जा सकती है.

LSG के खिलाफ खेलने पर अंतिम फैसला रोहित का
अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा ने नेट्स पर घंटे तक बल्लेबाजी की है. ऐसे में मैच से पहले फिटनेस ड्रील में पास होने की गुंजाइश है. लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने और ना खेलने पर अंतिम फैसला उन्हीं का होगा. मुंबई की टीम मैनेजमेंट में रोहित पर ही ये फैसला छोड़ा है.