एक दिन की बच्ची कचरे में फेका शरीर पर थे जख्म…

 मध्यप्रदेश 17 नवंबर (वेदांत समाचार)। राजगढ़ में बुधवार को एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक दिन की बच्ची कचरे के ढेर दबी मिली है। बिना कपड़ों के 10.6 डिग्री तापमान में मासूम खुले में पड़ी कांपती रही। जब यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उसने उसे उठाकर सीने से लगा लिया। मासूम के शरीर पर जख्म भी हो गए।

उधर, मौके पर इकट्‌ठा लोगों ने माचलपुर पुलिस सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद माचलपुर से बच्ची को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। राजगढ़ में एक महीने में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है।

यह है पूरा घटनाक्रम
घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कुल्मी गांव की है। मालवीय धर्मशाला परिसर में कचरे के ढेर में बुधवार सुबह एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। यहां से गुजर रहे सीताराम मालवीय के कानों में जैसे ही रोने की आवाज पड़ी, वो तत्काल कचरे के ढेर की ओर गए। उन्होंने देखा कि कचरे के ढेर के नीचे एक मासूम दबी है और उसका सिर्फ चेहरा नजर आ रहा था। बच्ची ठंड से कांप रही थी। उन्होंने तत्काल बच्ची को उठाया और गमछा लपेटकर सीने से लगा लिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची एक दिन की है और अभी वह स्वस्थ्य है। उसे निगरानी में रखा गया है।

ग्रामीण ने बच्ची को उठाकर सबसे पहले शरीर पर लगे कचरे को साफ किया।

22 दिन पहले सुठालिया से झाड़ियों के बीच मिली थी मासूम
राजगढ़ जिले में एक महीने में यह दूसरा मामला है। 25 अक्टूबर को सुठालिया थाने के नालाझिरी गांव में महिला ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने दूसरे ही दिन मां के बारे में जानकारी जुटा ली थी।

माचलपुर पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया।

माचलपुर पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया
माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोई नवजात बच्ची को फेंक गया है। बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया है। बच्ची को फेंकने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।