कोरबा, 08 नवंबर (वेदांत समाचार )। राष्ट्रीय चेतना, देश प्रेम और मातृभूमि के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीकन विद्यालय एसईसीएल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिसने पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण संचारित कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वीर गाथा 5.0 के अंतर्गत कक्षा 3 से 10 तक निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं द्वारा झांसी की रानी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिताओं में निबंध श्रेणी में तसनीम कौशल, कविता में श्रुति हंसराज तथा पेंटिंग और चित्रकला में महिमा भारद्वाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार गॉटलिब सहित कल्पना मिश्रा, घनश्याम पटेल, देवेंद्र पांडे, परमिता बारीक, मंजूषा बारीक, एसके नाडिग, डी. सिंह, रश्मि, एम जे चौहान, सलोनी, अपराजिता, शांतनु, रिया, बीना, ममता, अनामिका, वेद प्रकाश, मंजू पटेल, नरोत्तम, पुतुल, मिथु चटर्जी, लखन, संतोषी और अरुणा उपस्थित थे।



