भिलाई-चरोदा के फ्लैट में हुक्का पार्टी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार… – vedantsamachar.in

भिलाई-चरोदा के फ्लैट में हुक्का पार्टी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार…

दुर्ग, 04 मई (वेदांत समाचार)। नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है, फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का संचालन पर पुलिस ने कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विजय शांति हाईट्स चरोदा स्थित एक फ्लैट में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से हुक्का पिलाने एवं पीने का कार्य किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर फ्लैट नंबर 23 में रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर 06 व्यक्ति अवैध रूप से हुक्का का सेवन करते पाए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों का कृत्य सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियम) अधिनियम 2003 की धारा 4(क), 21(क) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 244/2026 पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. उज्जवल जैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, भिलाई-3
  2. हर्ष जैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, सुभाष चौक, भिलाई-3
  3. रौनक जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा
  4. हिमांशु वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, मकान नंबर 36, पाल सायपारा, दुर्ग
  5. उज्जवल चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 38, सुभाष नगर, दुर्ग
  6. आयुष सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी MIG I/57, हुडको, भिलाई