Vedant Samachar

VVIP ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 01 नवंबर (वेदांत समाचार)। नया रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि फुलजेन्स पन्ना ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर सांत्वना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। फुलजेन्स पन्ना अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।

Share This Article