- DPS NTPC की कक्षा 6वीं की छात्रा ने भजन गायन में हासिल की अंतरराष्ट्रीय
कोरबा,03 मई 2026 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की होनहार छात्रा सिद्धि सिंह ने सात समंदर पार वियतनाम की धरती पर भारत का नाम रोशन किया है। हनोई (वियतनाम) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की “भारत संस्कृति यात्रा” प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भजन (सब-जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दीपका स्थित शक्तिनगर की निवासी एवं डीपीएस एनटीपीसी में कक्षा 6वीं में अध्ययनरत सिद्धि सिंह ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने विदेशी मंच पर भजन प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की और निर्णायकों को प्रभावित करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
सिद्धि सिंह को बचपन से ही कला और संगीत में विशेष रुचि रही है। इसी लगन के चलते वह कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कृत हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का विशेष योगदान रहा है। उनकी माताजी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि पिता प्रमोद सिंह एवं प्रदीप सिंह ने सदैव उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।
सिद्धि सिंह की सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और संगीत के प्रति गहरे लगाव का परिणाम है। विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
