यमुना के जहरीले पानी में लगाना पड़ी डुबकी,

दिल्ली 08 नवंबर (वेदांत समाचार) | लोक आस्था का पर्व छठ 8 नवंबर, सोमवार से शुरू हो गया। पहला दिन नहाय खाय के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं साफ-सफाई करती हैं और पूजा की तैयारी करती हैं। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर घाटों की सफाई का हो चुका है। सफाई और स्ना के बाद प्रसाद बनाने का काम शुरू होगा। यूं तो छठ पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन यूपी तथा बिहार में इसका अलग ही महत्व है। यहां व्रतियों के घर से लेकर घाट तक उत्सवी माहौल है। बाजारों में जबरदस्त रौनक है। खूब खरीदारी की जा रही है। गली-मोहल्लों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। सोमवार को नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। छठ पूजा में भगवान भास्कर को अर्ध्य देने का विशेष महत्व है। व्रत के पहले दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध होकर चूल्हे पर चावल-दाल और खासकर लौकी की सब्जी बनाकर पूजन के बाद प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं।

छठ पूजा के पहले दिन सोमवार (8 नवंबर, 2021) को लोगों को जहरीले झाग के बीच दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में डुबकी लगाना पड़ी।