पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल…

07 नवंबर (वेदांत समाचार)। गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। यह घटना शनिवार रात की है। वारदात के समय भारतीय नाव भारत की सीमा में ही थी।