ट्रेलर चालक ने मजदूर को रौंदा, मौत के बाद बनी चक्काजाम की स्थिति

कुसमुंडा 31 अक्टूबर (वेदांत समाचार) काम करने के बाद पैदल अपने घर लाैट रहे चंद्रनगर-जटराज गांव निवासी एक युवक काे ट्रेलर चालक ने रौंद दिया, जिससे युवक की माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजन मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम करने घटना स्थल पहुंचे गए, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

कुसमुंडा खदान के पास चंद्रनगर-जटराज गांव का 30 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल शहर में काम करने आता था, जाे शुक्रवार रात काम करने के बाद पैदल अपने गांव लाैट रहा था। रात पाैने 10 बजे वह सर्वमंगला मंदिर से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा था। इस दाैरान कुसमुंडा खदान में काेयला लाेडिंग के लिए जा रहे ट्रेलर सीजी-12-0872 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया। गंभीर चाेट लगने से माैके पर ही चंद्रशेखर की माैत हाे गई। घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक खदान की ओर भागा।

घटना की सूचना पर सर्वमंगला चाैकी प्रभारी एसआई अजय साेनवानी माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने पतासाजी करते हुए दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे जब्त करते हुए चालक काे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भिजवाया। देर रात मृतक चंद्रशेखर के परिजन काे घटना की जानकारी हुई।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
हरदीबाजार धतूरा वासरी के पास शनिवार की सुबह करीब 7 बजे तेजरफ्तार ट्रेलर सीजी-12-एयू-5794 ने बाइक सीजी-11-एवी-5185 काे टक्कर मार दी। बाइक चालक राजेश कुमार राेहिदास गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल भर्ती कराया है। राजेश जांजगीर के बलाैदा बुड़गहन गांव का निवासी है। शुक्रवार को वह अपनी दीदी के घर अया है, जहां से शनिवार सुबह अपने गांव लाैट रहा था। इस दाैरान सड़क हादसे का शिकार हाे गया।