वन विभाग के चंगुल में फंसा दूसरा तेंदुआ…

नगरी 31 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )।। जिले में तेंदुओं के आतंक से लोग भयभीत है, वन विभाग की टीम तेंदुओं को पकड़ने जी जान से लगी है। वहीं खबर आ रही है कि रविवार तड़के विभाग के लगाए गए पिंजरे में फिर एक तेंदुआ फंसा है। पिंजरा सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे लगाया गया था। ज्ञातव्य है कि 22 अक्टूबर को भी विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा था।

बता दें कि 12 अक्टूबर को उड़ीसा के नवरंगपुर ,कुंदई परिजन के साथ से सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आये बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना केे बाद ग्रामीणोंं मेंं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सिहावा बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर चार पिंजरे लगाए गए थे। 22 अक्टूबर को एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वहीँ आज तड़के सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हो गया है। जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गयी। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। वहीं अबतक के इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।