प्रियंका गांधी पीतांबरा मंदिर पहुंची कांग्रेसियाें में धक्का मुक्की

29 अक्टूबर ( वेदांत समाचार ) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दाेपहर पाैने दाे बजे दतिया स्थित पीतांबरा मंदिर में पहुंची। यहां मंदिर के पट बंद हाे चुके थे, ऐसे में उनकाे कुछ देर इंतजार करना पड़ा। प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने के बाद मंदिर में धक्का मुक्की की स्थिति बन गई और कांग्रेसी एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। वहीं आमजन काे भी गेट के बाहर ही राेक दिया गया, जिससे मंदिर के अंदर एवं बाहर दाेनाें ही जगह खासी भीड़ जमा हाे गई। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा की इस यात्रा काे काफी अहम माना जा रहा है

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए दाेपहर साढ़े बारह बजे ही कांग्रेस के विधायक एवं कार्यकर्ता पीतांबरा मंदिर पहुंच गए थे। जैसे ही दाेपहर दाे बजे प्रियंका गांधी वाड्रा पीतांबरा मंदिर पहुंची ताे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की की स्थिति बनी ताे एसपीजी एवं पुलिस काे भी भीड़ काे कंट्राेल करना खासा मुश्किल हाे गया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर में माता के दर्शन किए। खबर है कि यहां से वह सीधे एयरस्ट्रीप जाएंगी, जहां से विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हाेंगी।

पहले हुआ था दाैरा निरस्तः दरअसल विधानसभा चुनाव के दाैरान भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ग्वालियर चंबल अंचल में आने की अटकले लगाई जा रही थीं। हालांकि बाद में कार्यक्रम रद्द हाे गया था। अब प्रथ्वीपुर में उपचुनाव में कल मतदान हाेना है, इसके ठीक पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दतिया आई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष भी हुए शिकारः प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचते ही लाेगाें में फाेटाे एवं सेल्फी लेने की हाेड़ मच गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदादी भी विश्राम गृह के पास गिर गए, जिससे उनकाे मामूली चाेटें भी आई हैं।