[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

IND vs AUS: भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित के बाद कोहली भी पवेलियन लौटे; खाता भी नहीं खोल सके विराट

IND vs AUS: भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित के बाद कोहली भी पवेलियन लौटे; खाता भी नहीं खोल सके विराट

नई दिल्ली,19अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। रोहित का यह 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है।

भारत को पहला झटका
भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित 224 दिन बाद भारत के लिए खेलने उतरे, लेकिन सिर्फ 16 मिनट ही क्रीज पर टिक सके। रोहित जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे। रोहित अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके और 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।

कोहली खाता खोले बिना आउट
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोनोली को कैच थमा बैठे। रोहित और कोहली ने सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, लेकिन दोनों ही इसे यादगार नहीं बना सके। भारत ने महज 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar