[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG ब्रेकिंग : रायपुर जेल के सहायक अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित

CG ब्रेकिंग : रायपुर जेल के सहायक अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित

रायपुर, 18 अक्टूबर (वेदांत समाचार)केन्द्रीय जेल रायपुर के सहायक अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि संदीप कुमार कश्यप को जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल रायपुर के आदेश क्रमांक 108/स्थापना/अ/2025 दिनांक 19 जुलाई 2025 के माध्यम से अपर अष्टकोण अधिकारी का कार्य सौंपा गया था।

निलंबन आदेश में उल्लेख है कि अपर अष्टकोण अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए संदीप कुमार कश्यप द्वारा प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरती गई। इस कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान संदीप कुमार कश्यप का मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार निलंबन अवधि में निर्वाह भत्ता देय होगा।

सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदार पदों पर कार्यरत अधिकारियों से अपेक्षित जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar