BALCO:कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होने पर डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों सम्मान किया गया

अलोक तिवारी ,बालको 23 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )। देश ने गुरुवार को टीकाकरण अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने अपने नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की 100 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई है. भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के सिर्फ 9 महीने के अंदर ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया गया. 100 करोड़ का आंकड़ा पार होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया.इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल द्वारा डॉक्टर एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर वार्ड 40 में गुलाब का फूल व जूस देकर सम्मान किया गया। स्वास्थ्य केंद्र जाकर कोरोना टीकाकरण में लगे चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया और उन्हें इस कार्य के लिए बधाई दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ बालको और कोरबा जिला में कार्यरत मेडिकल स्टाफ धन्यवाद एवं बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक प्रयास से कोरोना टीकाकरण जादुई आंकड़ा को पार कर गया है। देश के सौ करोड़ लोगों को कोरोना टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बालको स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में कार्यरत मेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम एवं मजबूत इच्छाशक्ति के कारण कोरबा जिले में लगभग 80 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन जिला के महामंत्री संतोष देवांगन ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो जी, जिला महामंत्री संतोष देवांगन,जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शशि चंद्रा,मण्डल मंत्री कीर्तन राठौर ,लखन चंद्रा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रमेश केंवट, बूथ अध्यक्ष सूरज नामदेव,महिला मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य उषा गवेल, महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना रुनिझा, रेणु प्रसाद, अनिता श्रीवास,हेमलता बरेठ,शशि मानिकपुरी, श्रीमती पटेल,जमुना गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।