Vedant Samachar

Raipur Railway : दीपावली से पहले 64 परिवारों के घर GRP ने पहुंचाई खुशियां

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 15 अक्टूबर (वेदांत समाचार) I दीपावली से पहले जीआरपी ने 64 परिवारों के घर खुशियां पहुंचाई है. इस संबंध में जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि 64 प्रार्थियों के गुमे फोन जीआरपी ने खोजकर उन्हें लौटाएं है. ये फोन पिछले करीब 1 वर्षों से स्टेशन से गुमे थे. जीआरपी ऑफिस में जब टीम ने प्रार्थियों को फोन लौटाएं तो लोगों का कहना था कि दीपावली से पहले जीआरपी ने उन्हें गिफ्ट दिया है. इन फोन की कीमत करीब 13 लाख रूपए आंकी गई है.

Share This Article