BREAKING NEWS : देर रात दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे सीएम बघेल, राजधानी में रावण दहन में शामिल होने के बाद रवानगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज की दिनचर्या पूरी तरह से व्यस्त है। राजधानी सहित कुम्हारी और भिलाई—3 में विजयादशर्मी पर्व के चलते रावण दहन का आयोजन किया गया है। इन ​तीनों ही जगहों पर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। उसके बाद आज ही देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि वे रात 10 बजे दिल्ली रवाना होंगे और कल 16 अक्टूबर को होने वाली CWC की बैठक में शामिल होंगे।

दौरों में कटेगा पूरा दिन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज का पूरा दिन व्यस्त कार्यक्रमों में बीतने वाला है। उनके कार्यक्रमों में दोपहर 11.55 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचने और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना शामिल है। इसके बाद 1.20 बजे रायपुर वापसी भी है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर की डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.45 बजे रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि 7 बजे रावणभाठा मैदान से कुम्हारी जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 7.15 बजे कुम्हारी, 7.40 बजे चरौदा और 7.55 बजे भिलाई-03 में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।