Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान : राष्ट्रपति ने लखनी साहू को किया सम्मानित

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 07 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की बिटिया लखनी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोरबा की रहने वाली लखनी साहू, जो ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका हैं, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और समर्पण के लिए “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है।

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में लखनी साहू को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

लखनी साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा ने न केवल कॉलेज और जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के युवा प्रेरित होंगे और समाजसेवा व राष्ट्रनिर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की दिशा प्राप्त करेंगे।

प्रदेशवासियों ने लखनी साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article