Vedant Samachar

जवानों ने बरामद कर नष्ट किया 5 किलो का प्रेशर कुकर बम…

Vedant Samachar
1 Min Read

दंतेवाड़ा 06 अक्टूबर । जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। जवानों ने सातधार-मालेवाही मार्ग पर प्लांट किया गया 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद कर मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस मार्ग पर जवानों को निशाना बनाने के इरादे से IED बम लगाया था। CRPF की 195वीं बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस बम को बरामद किया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।

Share This Article