सांसद सरोज पाण्डेय का ऑपरेशन सफल, कुछ दिनों में हो जाएंगी डिस्चार्ज

रायपुर। भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय (BJP MP Saroj Pandey) का राजधानी के टाटीबंध स्थित (AIIMS Raipur) अस्पताल में ऑपरेशन हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उनके कूल्हे में फैक्चर था। ऑपरेशन के बाद उन्हें पोस्ट ऑपरेशन वार्ड (Post Opration Ward) में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ दिन ईलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

दरअसल, गुरुवार को सरोज पाण्डेय (Saroj Pandey) दुर्ग के मैत्रीनगर स्थित अपने बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और गंभीर चोट लग गई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल (Bhilai Sec.-9 Hospital) ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें (ICU) में शिफ्ट किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी थी।

इस बात की खबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को हुई तो उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर (Green Corridor) बनाकर उन्हें लाने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार शाम को उन्हें रायपुर एम्स (Raipur AIIMS) में दाखिल कराया गया है। यहां हड्‌डी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आलोक अग्रवाल (Dr. Alok Agrawal) की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। एम्स पीआरओ शिव शर्मा (PRO Shiv Sharma) के मुताबिक उनकी हालत सामान्य है। दोपहर बाद उनका ऑपरेशन खत्म हुआ। एम्स से जारी बयान के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।