पुल से नदी में गिरी आटो, महिला की मौत, दो भाइयों समेत तीन युवक घायल

जबलपुर,7 अक्टूबर (वेदांत समाचार) । तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सरोरा से हिनोतिया गांव के बीच रनवे नदी की है। हादसे की वजह से ऑटो में सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई तथा उसके भाई समेत तीन अन्य यात्री घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को बरेला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बरेला पुलिस ने ने बताया कि मैकी बाई पति धर्म कुशराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जमोडी गुरुवार सुबह आटो क्रमांक एमपी 51 टी 0302 पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए कजरवारा जा रही थी।

आटो में महिला के साथ उसका भाई चंदू, शिव और एक अन्य मजदूर शिव कुमार मरावी सवार थे। आटो जैसे ही सरोरा और हिनोतिया गांव के बीच पहुंची रनवे नदी के पुल से नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही थी नदी में पानी कम था, जिसके चलते प्रत्यक्षदर्शियों ने आटो में सवार महिला समेत अन्य मजदूरों को नदी से बाहर निकाल निकाल लिया। मैंकी बाई, शिव, चंदू, कुंवर सिंह मरावी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरेला पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आटो की तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार आटो जैसे ही नदी के पुल पर पहुंची चालक नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे नदी में जा घुसी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुल के किनारे रेलिंग न होने के कारण हादसे का खतरा हमेशा बना रहता ह

अनियंत्रित आटो के पुल से नदी में गिरने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।