Ramayan के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन, ‘सीता’ और ‘लक्ष्मण’ ने जताया अफसोस, पढ़िए रिएक्शन्स

टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय धारावाहिको में से एक रामानंद सागर के ‘रामायण’ (Ramayan) सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरविंद त्रिवेदी के निधन (Arvind Trivedi Death) की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कहा, चाचा पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन वर्षों में सेहत खराब होती चली गई। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने ही अस्पताल से घर लाया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका निधन मुंबई में उनके कांदिवली आवास पर हुआ

Arvind Trivedi ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। वे 1991 में भाजपा के टिकट से साबरकांठा सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। निधन की सूचना मिलने के बाद रामायण के अन्य कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है। सह-कलाकार सुनील लहर (लक्ष्मण), दीपिका चिखलिया (सीता), अरुण गोविल (राम) और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सुनील लहर ने ट्विटर कर अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण का रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे … मैं हूं अवाक मैंने पिता तुल्य, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया।

रामायण में सीता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भावनात्मक नोट लिखा, “मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं… एक बहुत अच्छा इंसान चला गया।

When doordarshan Ramayan Ravan arvind trivedi was stopped by the priest at  Sankat mochan Hanuman Garhi in Ayodhya रामायण रावण अरविंद त्रिवेदी अयोध्या  हनुमान गढ़ी - News Nation

Arun Govil aka Lord Rama and Arvind Trivedi aka Ravana share a friendly  handshake before battling each other in 'Ramayan' in a rare pic
Arvind Trivedi facts: मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखते हैं रामायण के  रावण, 300 ऑडिशन में से सिलेक्ट हुए थे अरविंद त्रिवेदी, Ramayan Raavan Aka Arvind  Trivedi Biography Family Wife Children And Facts | TV
81 की उम्र में 'रावण' को पहचानना भी हुआ मुश्किल, रियल लाइफ में हैं राम के  बड़े भक्त | Ravan of Ramayan Arvind Trivedi Life interesting Facts KPG
Ramayan's 'Sita' Dipika Chikhlia calls Arvind Trivedi 'the best Ravan to  date'; shares interesting anecdote on his birthday - Times of India
Viral: 81-Year-Old Arvind Trivedi, Who Played Ravan, Watching The Sita  Haran Scene In Ramayan
Arvind Trivedi Passed Away : अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक के चलते हुआ  निधन, 'रामायण' में रावण का दमदार रोल निभाकर खूब लूटी थी वाहवाही | Arvind  trivedi passed away who ...
Arvind Trivedi, Ravan from Ramanand Sagar's 'Ramayan', dies