Vedant Samachar

C.G. Suicide Case : पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, खेत के मेड में मिली पत्नी की लाश, फंदे पर मिला पति का शव

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 01 अक्टूबर (वेदांत समाचार) I छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर पति का शव फंदे पर लटका मिला।

पीएम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा

स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

6-7 दिन पहले दंपती में हुआ था विवाद

इस पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article