कोरबा 30 अप्रैल 2026 (वेदांत समाचार)। सुशासन तिहार- का आगाज 01 मई से होने जा रहा है, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सुशासन तिहार का वृहद आयोजन अपने सभी जोन में क्रमबद्ध रूप से निर्धारित तिथियों में किया जायेगा तथा निगम का पहला शिविर 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में प्रात: 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होगा। राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन हेतु आदेश जारी कर जोनवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति करते हुये शिविरों का सफल आयोजन करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने जिले के विभिन्न विभागों को शिविर आयोजन की सूचना देते हुये विभागों के काउंटर शिविर में स्थापित किये जोन को कहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के तहत विभिन्न जोन में ‘सुशासन तिहार शिविर’ लगाये जायेंगे, जहॉं पर विभिन्न शासकीय योजनाओ के संबंध में व्यापक जनजागरूकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभों का वितरण, शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 01 माह के भीतर निराकरण तथा प्रत्येक आवेदन को उसके आवेदन के निराकरण की सूचना दिये जाने की कार्यवाही संपादित कराई जायेगी। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र आमनागरिकों से प्राप्त किये जायेगे तथा उन पर निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
