Vedant Samachar

विश्व हृदय दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार शिविर का आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read


कोरबा, 29 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोरबा में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सभी प्रकार के हृदय रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा निशुल्क ईसीजी जांच एवं सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) प्रशिक्षण भी दिया गया।

शिविर में उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) व मधुमेह (शुगर) की निशुल्क जांच कर ब्लड प्रेसर तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि एवं अर्जुन टैब निशुल्क दी गई। समस्त प्रकार के हृदय रोगों के लिए उपयोगी अर्जुन क्षीर क्वाथ भी निशुल्क पिलाया गया। हृदय रोगियों के लिए उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क दी गई।

शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10, 11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया गया था। इस अवसर पर चिकित्सक संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ी वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा, नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संरक्षक लायन सुधीर जैन, अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल और कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड़ ने इस शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में 108 मरीजों ने लाभ उठाया और निशुल्क उपचार प्राप्त किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को अपने हृदय की विशेष देखभाल करने और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।

Share This Article