Vedant Samachar

CG BREAKING : बिल्डर के बेटे ने खुद को मारी गोली, NEET की कर रहा था तैयारी

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 29 सितम्बर (वेदांत समाचार) I छ्त्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राजकिशोर नगर स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने घर में रखे बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बिल्डर के बेटे के सुसाइड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर सरकंडा टीआई नीलेश पांडे ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह पिछले 2 साल से मेडिकल में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था. आज सोमवार को ही वह भोपाल जाने वाला था. इससे करीब घंटा भर पहले ही ये घटना हो गई.

इस पूरे मामले को लेकर सरकंडा पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है परिजनों के बयान लिए जा रहे है, कि आखिर प्रिंशु ने यह आत्मघाती कदम क्यों और किस वजह से उठाया.

Share This Article