कोरबा, 27 सितम्बर (वेदांत समाचार)। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के कर्मचारियों और अधिकारियों को परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) का भुगतान होगा।
बताया गया है कि एनटीपीसी के डब्ल्यू-0 ग्रेड से डब्ल्यूएसजी ग्रेड तक के कर्मचारियों को न्यूनतम एक लाख से 5 लाख रुपए तक पीआरपी का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह अधिकारियों को ई-0 से ई-9 ग्रेड के अनुरूप अधिकतम 15 लाख रुपए तक पीआरपी भुगतान होने का अनुमान है।
इस वर्ष किटी फैक्टर 100 प्रतिशत होने और इसकी मांग के अनुरूप शत प्रतिशत पीआरपी देने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह के वेतन के साथ एनटीपीसी के अधिकारी और कर्मचारियों को पीआरपी का भुगतान कर दिया जाएगा।



