Vedant Samachar

पत्नी और भाजपा नेता के बेटे को शारीरिक संबंध बनाते देखा, फिर सुसाइड नोट लिख शख्स ने लगाई फांसी

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,25 सितम्बर (वेदांत समाचार) ।जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट छोड़ा, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। मृतक देवलाल मरकाम उम्र 52 वर्ष ने 21 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले दद्दू कौशिक के साथ अवैध संबंध है।

देवलाल ने आरोप लगाया है कि उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया और आखिरकार उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर आज बेलपान गांव के दर्जनों ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि दद्दू कौशिक के पिता भाजपा नेता हैं, इसी कारण तखतपुर पुलिस आरोपी पर अपराध दर्ज नहीं कर रही और ना ही कोई कार्रवाई कर रही है।

ग्रामीणों ने सख्त मांग की है कि आरोपी पर तुरंत कार्रवाई हो और मृतक को न्याय मिले। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि वह सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है।और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। देवलाल मरकाम की आत्महत्या ने पूरे बेलपान गांव को झकझोर दिया है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि मृतक को न्याय मिलेगा या नहीं।

Share This Article