0.छत्तीसगढ़ राज्य अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे देशभर के सदस्य, रेलवे स्टेशन पर किया गया अभिनंदन
कोरबा, 29 मार्च 2026। ऊर्जा नगरी कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय वितरक महामंच के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोरबा रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय वितरक महामंच के अध्यक्ष रामरक्षा सिंह के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि मंडल कोरबा पहुंचा। इस दल में संरक्षक पंकज भट्ट (चंडीगढ़), महासचिव राकेश सैनी (मथुरा, उत्तर प्रदेश), कोषाध्यक्ष यदुनाथ मंडल, उपाध्यक्ष अंकुर मंडल, तथा समाचार पत्र विक्रेता समाज सेवक समिति, धनबाद (झारखंड) के अध्यक्ष साहुल सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य विमलेश कुमार एवं विनोद कुमार ठाकुर (गया, बिहार) तथा राष्ट्रीय वितरक महामंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल सदस्य भागवत नारायण चौरसिया (चंदौली, उत्तर प्रदेश) भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।
अतिथियों के आगमन पर स्थानीय सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए अधिवेशन की सफलता की कामना की।
