[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident news : अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! पिकअप की टक्कर से 10 साल की मासूम की मौत…

अभनपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) । अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री में एक भीषण सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के मुताबिक एक सोल्ड पिकअप वाहन ने मां-बेटी सहित चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

अन्य दो लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मृतिका और उसकी मां पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम कुटना के निवासी हैं, जबकि अन्य घायल गोबरा नवापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

[metaslider id="133"]