जांजगीर-चांपा 29 अप्रैल 2026 (वेदांत समाचार)। जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तंबोली 28 वर्षै निवासी वार्ड नंबर 25 चांपा ने नाबालिग को अपने झांसे में लेकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। परिजनों की शिकायत पर थाना चांपा में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे जल्द ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बालिका को शादी का झांसा देकर बिलासपुर की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किकया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश वैष्णव के नेतृत्व में चांपा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी तत्परता से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी जा रही है तथा आगेक की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
