Vedant Samachar

CG Police Transfer : 6 थाना प्रभारियों के तबादले, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 18 सितम्बर (वेदांत समाचार) I राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में तबादले किये गए है, जिसका आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी कर दिया है, जारी आदेश में 6 थाना प्रभारियों के नाम शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार, अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर आर.ए. केंद्र भेजा गया है। वहीं शिव नारायण सिंह को डीडी नगर थाना प्रभारी से हटाकर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मौदहापारा थाना प्रभारी रहे रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुकेश शर्मा को आर.ए. सेंटर से स्थानांतरित कर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह मनीष तिवारी को आर.ए. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शील आदित्य कुमार सिंह को परिवहन से स्थानांतरित कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Share This Article