Vedant Samachar

BREAKING:लूट की घटना से दहशत: पेट्रोल पंप संचालक से 76 हजार रुपये लूटे गए

Vedant samachar
1 Min Read

SN फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल रात के समय अपने काम से लौट रहे थे, तभी 2 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी।

रायपुर,04 मार्च (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार को टक्कर मारी और फिर मारपीट कर 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना रायपुर के कौशल्या विहार गेट के सामने घटी। SN फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल रात के समय अपने काम से लौट रहे थे, तभी 2 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी। जैसे ही हरीश अग्रवाल कार से बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की खबर मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में कारोबारी थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share This Article