Pandwani Singer Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन की अफवाह, लोग सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि, जानिए अभी कैसी है उनकी हालत – vedantsamachar.in

Pandwani Singer Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन की अफवाह, लोग सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि, जानिए अभी कैसी है उनकी हालत

रायपुर। Pandwani Singer Teejan Bai छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रमुख कलाकारों में मानी जाती हैं। इसी बीच उनको लेकर सोशल मीडिया एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि तीजन बाई का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों और कला प्रेमियों के बीच चिंता बढ़ गई है।

आइए जानते है क्या है सच्चाई?

Pandwani Singer Teejan Bai News दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है, इतना ही नहीं फोटो में ये भी लिखा गया है कि ‘प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई हमारे बीच नहीं रही।’ लेकिन जब इस दावे की पड़ताल की गई, तो मामला कुछ और ही निकला। फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तीजन बाई का निधन हुआ है। यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर भ्रामक साबित हो रही है।

पंडवानी को दिलाई वैश्विक पहचान


आपको बता दें कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रमुख कलाकारों में मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और दमदार प्रस्तुति के माध्यम से इस लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। वे पंडवानी की कपालिक शैली की प्रमुख गायिका हैं और अब तक लगभग 17 देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के उच्च नागरिक सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।