Vedant Samachar

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सत्यनिष्ठा शपथ के साथ त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,28अगस्त (वेदांत समाचार) : एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में दिनाँक 18 अगस्त 2025 को त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कर पारदर्शिता एवं ईमानदारी के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसईसीएल बिलासपुर के निर्देशन में किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने संगठन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से कर्मचारियों में सतर्कता, जागरूकता और जिम्मेदार कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।

यह पहल न केवल संगठन की कार्यकुशलता को बढ़ाएगी बल्कि कर्मचारियों और हितधारकों के बीच विश्वास एवं पारदर्शिता की नींव को भी और सुदृढ़ बनाएगी।

Share This Article