सब-4 मीटर सेगमेंट में बढ़ेगा मारुति का दबदबा! आएंगी 5 नई कारें, Brezza, Fronx भी शामिल – vedantsamachar.in

सब-4 मीटर सेगमेंट में बढ़ेगा मारुति का दबदबा! आएंगी 5 नई कारें, Brezza, Fronx भी शामिल

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 2030 तक 50% मार्केट शेयर हासिल करने का टारगेट लेकर चल रही है. इसके लिए कंपनी कई नई कारें लाने की तैयारी कर रही है, जिनमें अलग-अलग इंजन विकल्प मिलेंगे, ताकि नए और प्रीमियम दोनों तरह के ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके.कंपनी खास तौर पर SUV सेगमेंट पर ध्यान दे रही है. इसी के तहत 2027 तक पांच नए बड़े मॉडल लॉन्च किए जाएंगे. इनमें एक प्रीमियम 7-सीटर SUV, एक नई माइक्रो SUV और Brezza व Fronx के अपडेटेड (फेसलिफ्ट) वर्जन शामिल होंगे.इनके अलावा, Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल भी आएगा. ये सभी कारें सब-4 मीटर सेगमेंट में होंगी, जो आम ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

मारुति ब्रेज़ा और बलेनो
मारुति ब्रेज़ा और बलेनो के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल , जिन्हें कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है. दोनों मॉडल फ्रोंक्स के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होंगे, साथ ही इनमें मौजूदा इंजन ऑप्शन भी बरकरार रहेंगे. सीएनजी वेरिएंट में विक्टोरी की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है. डिज़ाइन और फीचर्स में मामूली बदलाव की ही उम्मीद है.

नए फेसलिफ्ट में दो बड़े अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति फ्रॉन्क्स के नए फेसलिफ्ट में दो बड़े अपडेट हो सकते हैं ADAS सिस्टम और एक दमदार हाइब्रिड इंजन. ये ब्रांड का पहला मॉडल हो सकता है जिसमें कंपनी द्वारा डेवलप सीरीज हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो टोयोटा के एटकिंसन हाइब्रिड सिस्टम से ज़्यादा ईंधन कुशल और किफ़ायती बताई जा रही है.

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल
दिलचस्प बात ये है कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल भी 2026 के प्रोडक्ट लाइनअप का हिस्सा है. 2025 जापान मोबिलिटी शो में प्रदर्शित इस मॉडल में नियॉन बॉडी ग्राफिक्स हैं, जबकि इसका समग्र डिजाइन वही है.भारत-जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा पंच और हुंडई एक्सटर को टक्कर देने के लिए एक सब-4 मीटर माइक्रो एसयूवी भी डेवलप कर रही है. Y43 कोडनेम वाली इस मॉडल में स्विफ्ट हैचबैक का 1.2 लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल होने की उम्मीद है. इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध होंगे.

मारुति की आने वाली माइक्रो एसयूवी
मारुति की आने वाली माइक्रो एसयूवी को हाल ही में बंद हुई इग्निस के स्थान पर पेश किए जाने की संभावना है. इसकी कीमत पंच और एक्सटर के मुकाबले काफी मुकाबला होने की संभावना है, जिनकी वर्तमान कीमत लगभग 6.13 लाख रुपये से 10.32 लाख रुपये और 6 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.