जगदलपुर,24अप्रैल(वेदांत समाचार)। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से धान लेकर सुकमा जिला जा रहा ट्रक कोलेंग नाले में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक दोनों की मौत हो गई।चालक चेतन लाल ठाकुर 32 वर्ष, निवासी बालोद व हेल्पर संजय सेठिया 35 वर्ष केशलूर कोयेनार की ट्रक में दबने की वजह से घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही दरभा से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक ट्रक में धान को लोड करके गुरुवार की सुबह दरभा की ओर निकला हुआ था। दोपहर 3 बजे के लगभग जैसे ही ट्रक कोलेंग नाला के पास पहुँचा कि अचानक से मोड़ में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और नाले में जा पलटी।
