Vedant Samachar

श्री सतीश बहादुर सिंह का निधन, परिवार और मित्रों में शोक की लहर

Vedant samachar
1 Min Read

प्रतापगढ़, 22 अगस्त 2025 ।श्री सतीश बहादुर सिंह (55 वर्ष), सुपुत्र स्वर्गीय श्री रणंजय बहादुर सिंह, निवासी विवेक नगर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), का 22 अगस्त, शुक्रवार को लंबी बीमारी के पश्चात दुखद निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगा। श्री सतीश बहादुर सिंह अपनी पत्नी संगीता सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, पुत्र ऋषि सिंह एवं प्रखर सिंह, तथा रायपुर स्थित पत्रकार मुकेश एस सिंह के जीजाजी थे। उनके निधन से परिवार और मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री सतीश बहादुर सिंह एक सम्मानित व्यक्ति थे और उनके निधन से समाज में एक शून्य पैदा हो गया है। उनके परिवार और मित्रों को इस दुखद समय में सांत्वना और समर्थन प्रदान करने के लिए लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

श्री सतीश बहादुर सिंह के निधन पर उनके परिवार और मित्रों को हमारी गहरी संवेदनाएं। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Share This Article