Vedant Samachar

बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की सैलरी हुई कम, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया डिमोशन…

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,19अगस्त : बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का समय कितना खराब चल रहा है इसका अंदाजा आप पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से लगा सकते हैं. पीसीबी ने मंगलवार को साल 2025-26 के लिए पाकिस्तानी टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया और कप्तान मोहम्मद रिजवान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम दोनों का ही डिमोशन हो गया. पीसीबी ने दोनों को कैटेगिरी ए से हटाकर कैटेगिरी बी में कर दिया है. मतलब ये है कि अब बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को कम सैलरी मिलेगी. पीसीबी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए शाहीन अफरीदी को भी कैटेगिरी ए से बाहर कर दिया है. बड़ी बात ये है कि एक भी खिलाड़ी कैटेगिरी ए में नहीं है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कौन-कौन?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है और खिलाड़ी तीन कैटेगिरी में रखे गए हैं. कैटेगिरी बी में बाबर आजम, अबरार अहमद, फखर जमां, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. कैटेगिरी सी में अब्दुल्लाह शफीक, नसीम शाह, सऊद शकील, मोहम्मद हारिस जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है. सूफियान मुकीम, सलमान मिर्जा, हुसैन तलत जैसे खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

पीसीबी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट इन खिलाड़ियों को मिला
कैटेगिरी बी:अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी.

कैटेगिरी सी:अब्दुल्लाह शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान, सऊद शकील.

कैटेगिरी डी:अहमद डैनियल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सूफियां मुकीम.

इन 5 बड़े खिलाड़ियों का डिमोशन
सिर्फ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान नहीं 3 और खिलाड़ी हैं जिनका पीसीबी ने डिमोशन कर दिया है. टेस्ट कप्तान शान मसूद तो बी कैटेगिरी से डी कैटेगिरी में भेज दिए गए हैं. तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी कैटेगिरी बी से सी में डाल दिया गया है. शाहीन शाह अफरीदी भी ग्रेड ए से ग्रेड बी में डिमोट कर दिए गए हैं.

Share This Article